HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूज : आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो लोग चढ़े पुलिस...

पिथौरागढ़ न्यूज : आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, 52 हजार की नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
जनपद पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध धारा—13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दोनों आरोपियों से कुल 52,050 रुपये तथा सट्टा सामग्री बरामद की है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज कोतवाली पिथौरागढ़ की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जाखनी रोड पर स्थित ऑटोपार्ट्स की दुकान से आरोपी जगदीश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी कुमौड़, पिथौरागढ़ को 43,650 रुपये की नगदी तथा सट्टा पर्ची, डायरी व पैन आदि सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। जो आईपीएल क्रिकेट के नाम पर सट्टा लगा रहा था। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दूसरा मामला जाजरदेवल थानांतर्गत का है। जहां मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी वड्डा एसआइ कंचन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी निर्मल सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी रुइना पोस्ट भड़कटिया, वड्डा पिथौरागढ़ को 8,400 रूपये की नगदी तथा सट्टा लगाने की सामग्री के साथ बोहरा ब्रदर जनरल स्टोर भड़कटिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा-13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है​ कि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने जुआ व सट्टे में लिप्त लोगों पर नजर रखने और कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला के निर्देशन में चौकसी बरत रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments