हल्द्वानी में स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग की जनसुनवाई 3-4 अक्टूबर को
ADVERTISEMENTS
पिथौरागढ़ । बरसाती नाले से बने तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त पंद्रह वर्षीय पूजा और 16 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। दोनों लड़कियां सिमली गांव की बताई जा रही है। बताया गया है कि दोनों लड़कियां घास काटने गयी थीं। वापसी में गदेरे ने नहाने लगीं। दोनों लड़कियां सिमली ग्राम सभा की बताई जा रही है जो गेरसेल में अपने रिस्तेदारों के यहां रहती थीं।