HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में दो विभागों ने आसपास की सफाई

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में दो विभागों ने आसपास की सफाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के वाणिज्य संकाय कार्यालय तथा रसायन विज्ञान विभाग के इर्द—गिर्द विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र—छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। जिसके तहत झाड़ियां व घास कटाई कर सफाई की गई और कूड़ा हटाया गया।

वाणिज्य संकाय के प्राध्यापकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने संकाय कार्यालय के आसपास साफ सफाई की। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ. एचआर कौशल सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। वहीं कैंपस के रसायन विज्ञान विभाग के आसपास विभाग के प्राध्यापकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने सफाई अभियान की। इस दौरान चहुंओर उग आई झाड़ियां व घास को साफ किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. रुबीना अमान, डॉ. देवेंद्र सिंह धामी, डॉ. भुवन आर्या, डॉ. राजेश, डॉ. राजेन्द्र जोशी, रवींद्र कनवाल आदि के साथ विद्यार्थियों ने श्रमदान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments