HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : 01 लाख से अधिक चरस के साथ दो गिरफ्तार,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 01 लाख से अधिक चरस के साथ दो गिरफ्तार, हल्द्वानी होनी थी सप्लाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने यहां लोधिया बेरियर से दो युवकों को 1.043 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 01 लाख 4300 बताई जा रही है।

दरअसल, एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा, चरस व अन्य नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में आज रविवार को उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट ने लोधिया बैरियर के चेकिंग शुरू की। इस दौरान आल्टो कार में सवार इन्दर सिंह मेहता पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम अठखेत, पोस्ट सैण राँकी, मुनस्यारी पिथौरागढ़ तथा हरीश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम दाफा पोस्ट मडलकिया, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के कब्जे से 1.043 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद कोतवाली अल्मोड़ा में 125/21 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम इन्दर सिंह मेहता आदि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी पिथौरागढ़ से नशा करने हेतु चरस एकत्र कर हल्द्वानी ले जा रहे थे। जिन्हें गिऱफ्तार कर आल्टो कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई बृजमोहन भट्ट, आरक्षी धनी राम, अजय कुमार व दीपक लुण्ठी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments