HomeUttarakhandAlmora40 किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 2.40 लाख, पुरस्कृत होगी...

40 किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 2.40 लाख, पुरस्कृत होगी पुलिस टीम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुलिस व एसओजी की टीम ने 40 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की तस्करी स्विफ्ट कार से की जा रही थी। बरामद माल की कीमत 2.40 लाख बताई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देशों के अनुक्रम में नशे की अवैध तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। आज बृहस्पतिवार को सल्ट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नैल तिराहा, सराईखेत रोड, सल्ट के पास चैकिंग की गई। इस दौरान वाहन संख्या UK18TA-0765 (स्विफ्ट कार) को चैक करने पर उक्त कार से प्लास्टिक के 05 कट्टों में कुल 48 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रूपये बरामद हुआ। जिस पर वाहन चालक सहित वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान देवेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रतन सिंह, निवासी अमियावाला, जसपुर, उधम सिंह नगर तथा गौरव कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र मेघनाथ सिंह, निवासी मुरलीवाला, जसपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में धारा 8/20/60 NDPS ACT के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर इस मामले में प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी पेशे से ड्राईवर हैं तथा सराईखेत से गांजा खरीदकर जसपुर ले जा रहे थे। पकड़ में आने पर कार्यवाही की गयी है। इकके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा गांजे की खरीद के स्रोतों की गहराई से जांच की जा रही है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 2500 रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट गोविन्द सिंह मेहता, कांस्टेबल सुरेश चन्द्र तथा एसओजी से भूपेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments