HomeCrimeसितारगंज न्यूज़ : अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

सितारगंज न्यूज़ : अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। थाना स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए गठित टीम ने सरकड़ा चौकी क्षेत्र में नकटपुरा से मैनाझुन्डी की तरफ जा रहे मंजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बिदौरी को गिरफ्तार किया। उसके पास 36 पाउच शराब बरामद की गई। सिसौना में बिना नम्बर की बाइक से ट्यूब में 40-40 लीटर शराब लेकर जा रहे रोहित सिंह राणा पुत्र मनोज सिंह निवासी ड्योढ़ी नानकमत्ता को पकड़ा गया। जबकि कुलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह फरार हो गया। टीम में सिसौना चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, केशर सिंह, नरेंद्र पाठक, चंद्र किरण और शम्भू प्रसाद शामिल थे।

बागेश्वर ब्रेकिंग : तीन किलो चरस के साथ यूपी के पांच युवक गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख है बरामद चरस की कीमत, एक युवक एमबीए-दो इंटर पास

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments