HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: काम करते ढाई दशक बीते, मगर नहीं हुआ नियमितीकरण, अब...

Bageshwar News: काम करते ढाई दशक बीते, मगर नहीं हुआ नियमितीकरण, अब होगी लड़ाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ ने 20 से 25 वर्षों से कार्यरत श्रमिकों के नियमितीकरण करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने आउटसोर्स, ठेकेदारी प्रथा, विभागीय संविदा, उपनल आदि को समायोजित करने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सोमवार को संघ ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जलसंस्थान में 25 वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों की आयु सीमा पार हो गई है। विभाग के रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर उन्हें नियमित नियुक्ति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए उन्हें वेतन भी समान मिलना चाहिए। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश का लाभ भी उन्हें मिलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो अतिरिक्त कार्य के लिए वेतन भी अलग से दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई के कारण श्रमिक परेशान हैं। आउटसोर्स, ठेकेदारी प्रथा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दे रही है। जिसे बढ़ाकर 23 से 25 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस दौरान शाखाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, नवीन चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments