HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Almora Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

— पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ 3/4 पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून 2022 को सोमेश्वर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर थाने में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म का घृणित कार्य किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा- 376, 354, 342, 506 भा.द.वि. तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित हुई। मामले की विवेचना ज्योति कोरंगा को सौंपी गई।इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और आज दोनों आरोपियों जीवन सिंह पुत्र हरक सिंह व राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी सोमेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मैगड़ी निवासी हैं। पुलिस टीम में सोमेश्वर थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा, कांस्टेबल गोपाल गिरी व विरेन्द्र राय शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments