HomeBreaking Newsब्रेकिंग अयोध्या:ट्रस्ट को हस्तान​तरित हुए राम जन्मभूमि परिसर के अधिग्रहण दस्तावेज

ब्रेकिंग अयोध्या:ट्रस्ट को हस्तान​तरित हुए राम जन्मभूमि परिसर के अधिग्रहण दस्तावेज

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को राम जन्मभूमि परिसर के अधिग्रहण का दस्तावेज मिल गया है। यह दस्तावेज राम जन्मभूमि विवादित परिसर के रिसीवर रहे मंडलायुक्त ने ट्रस्ट को सौंपे हैं। इन दस्तावेजों के माध्यम से ट्रस्ट को राम जन्मभूमि अधिग्रहित क्षेत्र की 67 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अधिकारी मिल गया है। ट्रस्ट को विवादित भूमि के साथ अधिग्रहित परिसर पर भी मालिकाना हक मिल गया है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट को परिसर के अधिग्रहण के दस्तावेज प्राप्त हो गये हैं। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने सरकार के आदेश पर दिए सभी दस्तावेज ट्रस्ट को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद परिस्थितियां सामान्य होने पर ट्रस्ट के लोग अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन को करने से पहले देश की सुरक्षा ट्रस्ट की प्राथमिकता है। इसलिये कोरोना संकट निपटने के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की रणनीति तय होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments