HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : खाई में गिरा हल्द्वानी से देवीधूरा को निकला ट्रक,...

ब्रेकिंग न्यूज : खाई में गिरा हल्द्वानी से देवीधूरा को निकला ट्रक, जंगल में बिखर गई खाद्य व निर्माण सामग्री, गाय को बचाने के ​चक्कर में हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, भीमताल
तिथि — 05 सितंबर, 2020

हल्द्वानी से देवीधूरा जा रहा एक लोडेड ट्रक अचानक सामने से आई एक गाय को बचाने के प्रचास में असंतुलित हेाकर होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जहां ट्रक में लदी खाद्य व निर्माण सामग्री इधर—उधर खाई में बिखर गई है, वहीं चालक—परिचालक भी मामूली रूप से घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा विनायक-धानाचूली मार्ग में पनियाली सैम मंदिर के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सीमेंट व राशन से लदा हुआ था। यह ट्रक लगभग 50 मीटर खाई में गिरा है। पुलिस ने बताया कि ट्रक संख्या यूके 4 सीए 1196 देर रात 12 बजे के करीब पनियाली सैम मंदिर के नजदीक 50 मीटर खाई में जा गिरा। ट्रक में 70 कट्टा सीमेंट के साथ तेल के टीन, आटा, चावल, नमक व अन्य खाद्य सामग्री थी। सारा समान नीचे जंगल में बिखर गया। इधर चालक तारा सिंह नयाल (33 वर्ष) निवासी सतबुंगा व परिचालक भास्कर पाण्डे (23 वर्ष) निवासी पोखराड़ इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत चिंता से बाहर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments