HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा से निकली तिरंगा पदयात्रा, कल पहुंचेगी बागेश्वर

अल्मोड़ा से निकली तिरंगा पदयात्रा, कल पहुंचेगी बागेश्वर

ADVERTISEMENTS

👉 उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का आयोजन
👉 बागनाथ में संगठन देगा कुली बेगार पर ना​टक की प्रस्तुति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज कुली बेगार के 103वें वर्ष पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। जो आज अल्मोड़ा से निकली और शाम बागेश्वर के चामी गांव पहुंची। यह यात्रा कल बागनाथ पहुंचेगी।

शनिवार को प्रातः 11 बजे से तिरंगा यात्रा गांधी पार्क अल्मोड़ा से चली, जो लक्ष्मेश्वर बाईपास पर पर यात्रा का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट ने किया। यह यात्रा आगे बढ़कर सोमेश्वर पहुंची, जहां पूरे बाजार से यात्रा गुजरी और शाम यात्रा बागेश्वर जिले के चामी गांव पहुंची। जहां आज रात्रि विश्राम किया जा रहा है। 14 जनवरी यानी कल सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा चामी गांव से आगे बढ़ेगी और नुमाइशखेत, बागेश्वर पहुंचेगी, जहां कुली बेगार पर नाटक की प्रस्तुति होगी।

तिरंगा पदयात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट समेत संगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे, कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे के पौत्र रवि पांडे, शिवेन्द्र गोस्वामी, राधा तिवारी, विनीत पांडे, यशवंत परिहार, आशा लाल टम्टा, मदन लाल टम्टा, बृजेश्वरी पांडे, विनोद शर्मा, किशन चंद्र जोशी, पुष्पा गढ़कोटी, इंद्र लाल आर्य, भारत पांडे, हितेश तिवारी, नवीन चंद्र जोशी, गणेश तिवारी, राजू पांडे, कांग्रेस ‌नगर‌ अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, सोमेश्वर से राजू भट्ट, ‌किशन बोरा, बालम भाकुनी, किशोर नयाल, कुन्दन भंडारी, लक्ष्मण सिंह महरा, ठाकुर सिंह महरा समेत रानीखेत, द्वाराहाट, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि कई क्षेत्रों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित हिस्सा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments