HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सर्वदलीय संघर्ष समिति और कांग्रेस ने चमोली आपदा के...

Almora News : सर्वदलीय संघर्ष समिति और कांग्रेस ने चमोली आपदा के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

चमोली में आई आपदा के दौरान मारे गये लोगों को यहां गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति तथा कांग्रेस ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघर्ष समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल, चन्द्रमणि भट्ट, महेश आर्या, सभासद हेम तिवारी, चन्द्रकान्त जोशी,ताराचंद साह, कंचन तिवारी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दिनेश जोशी, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पान्डेय, ललित मोहन पन्त, पीएस बोरा, एमसी काण्डपाल, चन्द्रशेखर सिराड़ी, भारतरत्न पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इधर कांग्रेस की श्रद्धांज​लि सभा में देर शाम गांधी पार्क में आपदा में अपनी जान गवाने वाले लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, लीला जोशी,पूनम आर्या, किशनलाल, राधा बिष्ट, सुमित कुमार, रमेश नेगी, कुलदीप मेर, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, उदित अधिकारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments