HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में वीर शहीद राम सिंह बोरा को...

Bageshwar News: जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में वीर शहीद राम सिंह बोरा को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़
कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में क्षेत्र के वीर शहीद स्व.राम सिंह बोरा को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यायल परिवार ने शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश पंत ने स्व. राम सिंह बोरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व राम सिंह बोरा के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने से पहले 4 आतंकवादियों का खात्मा कर स्वम् वीर गति को प्राप्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने स्व.राम सिंह बोरा के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तथा उनकी स्मृति में विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान पूनम चौधरी, मुहम्मद यूसुफ, भगीरथी मर्तोलिया, प्रेम सिंह, आनंदी देवी, नीमा देवी, योगेश गोस्वामी, हीराबल्लभ काण्डपाल, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments