HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पथ प्रदर्शक कल्याण समिति ने खोली क्रिकेट में आगे बढ़ने...

ALMORA NEWS: पथ प्रदर्शक कल्याण समिति ने खोली क्रिकेट में आगे बढ़ने की राह, अल्मोड़ा में 15 को लिये जाएंगे ट्रायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डेढ़ दशक पूर्व से उत्तराखंड में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य रही संस्था पथ प्रदर्शक कल्याण समिति उत्तराखंड ने इस बार क्रिकेट खेल में खासा ध्यान केंद्रित किया है, ताकि युवाओं को प्लेटफार्म देकर आगे बढ़ाया जा सके। इन्हीं प्रयासों के चलते समिति ने कसरत कर गत माह ट्रायल लेकर समिति की प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। अब अगले चरण में उत्तराखंड में जनपद स्तरीय टीमों का चयन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र बलौदी ने बताया है कि अण्डर—14, 16 व 19 का ट्रायल लेने का श्रीगणेश अल्मोड़ा से होगा। यह ट्रायल आगामी 15 मार्च से अल्मोड़ा स्टेडियम में लिये जाएंगे। एक दिन में 40 बच्चों के ही ट्रायली लिये जाएंगे। श्री बलौदी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से संस्था के मोबाइल नंबर 8954184231 या 7668647633 पर संपर्क करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments