HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: अब कोविड केयर सेंटर में इलाज को लेकर नहीं होंगे...

Bageshwar Breaking: अब कोविड केयर सेंटर में इलाज को लेकर नहीं होंगे ‘​गिले—शिकवे’; सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने लगा मरीजों का इलाज, अस्पताल में जुटी नई सुविधा

ADVERTISEMENTS

दीपक पाठक, बागेश्वर
जिला मुख्यालय बागेश्वर के कोविड केयर सेंटर में अब मरीजों के इलाज को लेकर ‘गिला—शिकवा’ से मुक्ति मिलेगी और भर्ती मरीजों के इलाज में लापरवाही नहीं होने पाएगी। यह सब संभव होगा सीसीटीवी कैमरों से। इसी उद्देश्य से कोविड केयर सेंटर सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। इलाज में शंका होने पर कोविड सेंटर में भर्ती मरीज के इलाज की स्थिति परिजन खुद देख सकेंगे।

कोरोना संक्रमितों के इलाज की देखरेख अत्याधुनिक बनाने में किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अब कोविड मरीजों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं। गत वर्ष संक्रमितों के भागने की शिकायतें भी लगातार मिलते रही। जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य महकमे को सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिशा-निर्देश जारी किए। अब कोविड केयर सेंटर सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया है। कंट्रोल रूम से उसे संचालित किया जा रहा है। फिलहाल कोविड सेंटर में 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

कोविड संक्रमितों के उचित उपचार के साथ ही उनकी देखरेख के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, हालांकि अस्पताल में मरीजों की बेहतर इलाज का प्रयास चल रहा है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने पाए, इसके लिए भी संवेदनशील है। ट्रामा सेंटर को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां अस्पताल प्रशासन ने नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसके कारण कोविड केयर सेंटर में अधिकतर मरीज बेहतर उपचार के बाद घरों को लौट रहे हैं। इधर जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमितों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उनकी पल-पल निगरानी हो रही है। जिसे उनके परिजन भी देख सकते हैं।

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments