HomeBreaking Newsकई कुंतल भारी गैस पाइप के नीचे दबने से मासूम की दर्दनाक...

कई कुंतल भारी गैस पाइप के नीचे दबने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां रामपुर रोड में अपने साथियों के साथ खेल रहे एक बालक की कई कुंतल भारी पाइप के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी के रहने वाले उमेश कश्यप का बेटा मनोज कश्यप 14 साल गत दिवस अपने दोस्तों के साथ रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पास खेल रहा था। इस दौरान सड़क किनारे गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खेलते वक्त पाइपों की ढेर में चढ़ गया। तभी एक पाइप उसके ऊपर गिरा और लुढकते हुए गढ्ढे में गिर गया।

इस हादसे में मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस—पास मौजूद लोग उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर टीपी पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव राठौर ने कहा कि मृतक के स्वजनों की ओर से यदि तहरीर​ मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है, वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और कक्षा आठ का छात्र था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments