HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : 08 साल के मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 08 साल के मासूम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

⏩ पिता बाइक से ले जा रहे थे स्कूल, ट्रक से हो गई टक्कर

⏩ बाइक से छिटक सड़क पर जा गिरा बालक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हुए एक अत्यंत दर्दनाक हादसे में मासूम बालक को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक से साइड से जा टकराई। जिसके बाद बाइक में सवार उनका 08 साल का बालक सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैलापाली में प्रबंधक के पद पर कार्यरत आनंद सिंह गौनी N.B.U Academy नाम से प्राइवेट स्कूल का संचालित करते हैं। उनकी पत्नी भी स्कूल में ही कार्यरत है तथा दो बच्चे भी वहां पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह अपने कक्षा चार में पढ़ने वाले 8 साल बालक निर्मल गौनी व नर्सरी में अध्यनरत बालिका को बाइक से स्कूल ले जा रहे थे। इस बीच पांडेखोला पेट्रोल पंप के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूके 01 पीए 1370 की साइड उनकी बाइक को लग गई। जिससे बाइक असंतुलित हो गई और उनका बालक निर्मल सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। इस बीच आस-पास मौजूद लोग लहूलुहान हालत में बालक को बेस अस्पताल ले गये, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधक आनंद सिंह गौनी का यहां पांडेखोला के पास आवास है। निवास से कुछ ही दूर उनका एनबीयू एकेडमी नाम से विद्यालय भी है। वह रोज अपनी पत्नी व दो बच्चों को बाइक से स्कूल तक लाते हैं। आज सुबह उनकी पत्नी बस में बैठकर स्कूल के लिए चली गई, जबकि वह अपने दो बच्चों को बाइक में बैठा स्कूल ला रहे थे, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। इस दंपत्ति का आठ साल का मासूम बेटा असमय ही काल का ग्रास बन गया है। जिसको लेकर नगर में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments