HomeBreaking Newsउत्तराखंड : सदन में बिगड़ी परिवहन मंत्री चंदनराम दास की तबीयत, अस्पताल...

उत्तराखंड : सदन में बिगड़ी परिवहन मंत्री चंदनराम दास की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS

देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन में सवाल जवाब के बीच परिवहन मंत्री चंदन राम दास तबीयत बिगड़ गई। विधानसभा की डिस्पेंसरी में उनका उपचार किया गया, जिसके बाद उन्‍हें दून अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उन्‍हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। एमएस डा केसी पंत ने बताया कि उनकी ईसीजी असामान्य आई है। जिसकी वजह से उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट की देखरेख में उपचार की जरूरत है।

पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू – केजरीवाल

मैक्स अस्पताल ले जाये गए

कैबिनेट मंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी अंकित नागरकोटी ने फोन पर बताया कि मंत्री चन्दनराम दास को सदन के भीतर घुटन हो गयी। उन्होंने बताया पिछले कुछ दिनों से मंत्री की दिनचर्या बेहद व्यस्त थी वो सो नहीं पा रहे थे जिसके बाद उन्हें बुखार आया है और वो अब सदन में थे तो उन्हें वंहा पर घुटन का अहसास हुआ साथ ही उन्हें सांस लेने में काफी समस्या आयी। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी मंत्री की तबियत पहले से थोड़ा बेहतर है साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही वह सारे चेकअप करवा के जल्द वापिस विधानसभा लौटेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments