HomeUttarakhandAlmoraएलआईयू निरीक्षक सुरेश चंद्र व उपनिरीक्षक दीपा बिष्ट का स्थानान्तरण

एलआईयू निरीक्षक सुरेश चंद्र व उपनिरीक्षक दीपा बिष्ट का स्थानान्तरण

ADVERTISEMENTS

✒️ पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा आयोति कार्यक्रम में जनपद अल्मोड़ा से ​निरीक्षक सुरेश चंद्र व उपनिरीक्षक दीपा बिष्ट का नवनियुक्ति में स्थानांतरित होने पर उन्हें विदाई दी गई।

SSP ने निरीक्षक व उप निरीक्षक द्वारा जनपद एलआईयू में नियुक्त रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भावपूर्ण विदाई दी।
इस मौके पर निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक ने जनपद अल्मोड़ा में नियुक्ति के दौरान निरीक्षक व उप निरीक्षक द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए नवनियुक्ति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक व उपनिरीक्षक द्वारा अपने विभागीय अनुभवों तथा जनपद में व्यतीत किए गए महत्वपूर्ण पलों को साझा किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपा बिष्ट व सुरेश चंद्र का नैनीताल जनपद में तबादला हुआ है।

विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक अभिसूचना इकाई कमल कुमार पाठक, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक अशोक धनकड़ वाचक, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रधान लिपिक हीरा सिंह, आंकिक श्रीमती पुष्पा भट्ट व पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 5 टेस्टी हेल्दी स्‍नैक्‍स
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments