HomeBreaking Newsबड़ी खबर : राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी का तबादला

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी का तबादला

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया है। देहरादून के डीएम डॉ. आर. राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है, शासन ने उनको बाध्य प्रतीक्षा में रखा है।

अपर सचिव सोनिका को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया। आपको बता दे कि हाल ही में सोनिका को स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद अब उनको डीएम दून का भी चार्ज दिया गया है।

उधर, देहरादून एसएसपी जनमेजय खंडूड़ी का भी तबादला कर दिया गया और उनको पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments