HomeDelhiउच्च न्यायालयों के 16 न्यायाधीशों के तबादले

उच्च न्यायालयों के 16 न्यायाधीशों के तबादले

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के 16 न्यायाधीशों के तबादले की घोषणा की। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर ये जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मेघवाल के मुताबिक, न्यायमूर्ति एस पी केसरवानी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति नरेंद्र जी को कर्नाटक उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना उच्च न्यायालय से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति एम वी मुरलीधरन को मणिपुर उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद को पटना उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय तबादला किया गया है।

न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन और न्यायमूर्ति अरुण मोंगा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार-4 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति नानी टागिया को गुहाटी उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सी मानवेद्रनाथ रॉय को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से गुजरात उच्च न्यायालय तबादला किया गया है।

न्यायमूर्ति मुन्नूरी लक्ष्मण को तेलंगाना उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति जी अनुपमा चक्रवर्ती को तेलंगाना उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति लपिता बनर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति दुप्पला वेंकट रमन्ना को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments