HomeAccidentउत्तराखंड : ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मच गई...

उत्तराखंड : ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मच गई चीख—पुकार

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/अहमदाबाद से ऋषिकेश चलने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19031 में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। जिसके बाद सकते में आए यात्रियों में चीख—पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन YOGA EXPRESS के कोच में आज रविवार को अचानक आग लगने से यत्रियों में हड़बड़ाहट मच गई। अच्छी बात यह रही कि तत्काल आग पर काबू पा लिया गया और जान—माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बताया गया है कि रविवार सुबह RT Center Roorkee से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 19031 Ahmedabad Rishikesh Yoga Express Train में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रीति करनवाल पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन इकबलपुर पहुंचीं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही कोच के तमाम यात्री नीचे उतर चुके थे।

निचले हिस्से में लगी थी आग

इधर लक्सर जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा के अनुसार कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे कर्मचारियों ने कोच को दुरुस्त कर दिया है। करीब एक 01 घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments