HomeUttarakhandAlmoraदुखद : अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी नेता सूरज साह का आकस्मिक निधन

दुखद : अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी नेता सूरज साह का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS

✒️ कल सोमवार को विश्वनाथ घाट में होगा अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में मल्ली बाजार निवासी व्यापारी नेता सूरज साह का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज देहरादून में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका पार्थिव शरीर अल्मोड़ा लाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि सूरज साह एक बेहद लोकप्रिय व्यापारी नेता थे। सामाजिक समारोह में उनकी भागीदारी रहती थी। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पांव में कुछ तकलीफ थी। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए देहरादून ले गये थे। वहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर हर तरफ शोक की लहर है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट सहित तमाम व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पालिकाध्यक्ष ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। बताया जा रहा है कि स्व. साह का पार्थिव शरीर कल सोमवार को उनके आवास पहुंचेगा। जहां से सुबह शव यात्रा विश्वनाथ के लिए रवाना होगी।

नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सूरज साह व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है। सूरज साह ने अपना संपूर्ण जीवन व्यापार मंडल और व्यापारियों की सेवा में लगाया था। सभी व्यापारी इस दुखद घटना से व्यथित हैं। नगर व्यापार मंडल के सभी पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी, प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी कार्यकारणी समस्त व्यापारी और संभ्रांत जनता उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है। शोक जताने वालों में तमाम व्यापारी नेतागण शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments