HomeUttarakhandAlmoraदुखद : नहीं रहीं प्रसिद्ध समाजसेविका आनंदी पाण्डेय, पंचतत्व में विलीन

दुखद : नहीं रहीं प्रसिद्ध समाजसेविका आनंदी पाण्डेय, पंचतत्व में विलीन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कर्नाटकखोला निवासी एंव जिला विकास कार्यालय अल्मोड़ा से प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त श्रीमती आनन्दी पाण्डेय कर्नाटक का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। विगत रात्रि लंबी बीमारी की वजह से उन्होंने अपने निवास में अंतिम सांस ली।

आज सोमवार प्रातः 11 बजे उनके आवास कर्नाटक खोला से उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ मोक्षधाम को रवाना हुई। विश्वनाथ श्मशान घाट में उनकी अंत्येष्टि की गयी। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्व. कर्नाटक अपने मधुर व्यवहार और सबके साथ सहज स्नेह रखने के कारण काफी लोकप्रिय थी। उन्हें स्थानीय लोग आनन्दी बुआ के नाम से भी संबोधित किया करते थे। उनके निधन पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, पालिका सभासद अमित साह मोनू, पालिका सभासद मनोज जोशी, दुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर सचिव सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, तारू साह, घनानंद नैनवाल, हरीश जोशी, निर्मल मुनगली, अतुल पाण्डेय, हर्ष जोशी, अनिल जोशी, हेम जोशी, रमेश जोशी, पियूष पांडेय, अभिषेक जोशी, वीरेंद्र जीना, हेमंत पांडेय, अनुज साह, हर्षवर्धन तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, भावेश पांडेय आदि ने गहरा शोक करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने जताया शोक

इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने आनंदी कर्नाटक के निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने जारी शोक संदेश में कहा कि श्रीमती कर्नाटक काफी मिलनसार व सामाजिक प्रवृत्ति की महिला थी। वह एक सच्ची समाजसेविका थी और असमय चला जाना शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर करते हैं तथा परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि मृतक की आत्मा को शांति मिले।

दिवाली सफाई में इन चीजों को कर दें घर से बाहर, घर आएंगी मां लक्ष्मी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments