HomeBreaking Newsत्योहारी मौके पर भी तस्करी, 10.2 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

त्योहारी मौके पर भी तस्करी, 10.2 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

दीपावली पर्व के दौरान पुलिस को व्यस्त देखकर स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपी को बनभूलपुरा पुलिस ने 10.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर त्योहारी मौके पर भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा गत सांय चेकिंग के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक से गोला पुल की तरफ बनभूलपुरा में एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने परउसके पास से 10.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई।​ जिसके बाद आरोपी शादाब अहमद उर्फ मुल्ला पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मोहम्मदी चौक इरशाद मैरिज हॉल वाली गली इंदिरा नगर थाना वनभूलपूरा उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के अलावा महिला कांस्टेबल दीपा जोशी, कांस्टेबल अमनदीप सिंह व दिलशाद अहमद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments