HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव पर कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव पर कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कल यानी गुरुवार को नगर में दशहरा महोत्सव को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किया गया है।पुलिस महकमे ने रूट बदले हैं। कल के लिए यह व्यवस्था की गई है:—

  1. एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त दोपहिया व चौपहिया वाहनों को दोपहर 12 बजे के बाद वाया धारानौला/शैल बैण्ड को डायवर्ट किया जायेगा।
  2. लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर कोई भी दोपहिया व चौपहिया वाहन समय दोपहर 12 बजे बाद वाया पाण्डेखोला लोअर माल रोड/धार की तूनी की ओर डायवर्ट होंगे।
  3. करबला से टैक्सी स्टैण्ड को आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों को दोपहर 12 बजे के बाद टैक्सी स्टैण्ड से लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  4. पिथौरागढ़ व बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन वाया एनटीडी धारानौला या शैल बैण्ड लोअर माल रोड होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  5. हल्द्वानी से आने वाले चौपहिया वाहन वाया बेस तिराहा से कोसी या करबला से धारानौला से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  6. कौसानी, रानीखेत, गरुड़ व कोसी से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन पाण्डेखोला तिराहा से लोअर माल रोड से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  7. केमू व रोडवेज की बसें तथा ट्रक दोपहर 12 बजे के बाद नगर अल्मोड़ा माल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे।
  8. जब दशहरा के पुतले खुकरी गेट/सीतापुर मोड़ पर पहुंचेंगे, तो करबला से आने वाले वाहनो को हिमाद्री होटल पर डायवर्ट कर दिया जायेगा। उसी दौरान शिखर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को वाया लिंक रोड जलाल तिराहा को डायवर्ट किया जायेगा।
  9. सायं समस्त पुतले जब शिखर तिराहा-एलआरसाह रोड-मिलन तिराहा से बाजार में प्रवेश करने के बाद माल रोड की यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जायेगा।
  10. माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति ही लागू रहेगी।
    ————————
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments