HomeUttarakhandBageshwarचंडिका महोत्सव में तैयारी में जुटे बागेश्वर के व्यापारी

चंडिका महोत्सव में तैयारी में जुटे बागेश्वर के व्यापारी

— नवरात्र के चलते 28 मार्च से चलेगा दो दिनी कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर व्यापार मंडल बागनाथ महोत्सव के बाद अब दो दिवसीय चंडिका महोत्सव आगामी 28 मार्च से करेगा। कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए व्यापारी जी जान से जुटे हैं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। नगर अध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि दस से 18 साल आयु वर्ग की जूनियर तथा 18 से 40 सीनियर वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता होगी। स्कूल की नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें माता के भजन में टीम में नौ सदस्य भाग लेंगे। जूनियर एकल नृत्य पांच से 12 साल तथा सीनियर 12 से 21 सात तक के लिए होगी। आयोजकों द्वारा नगज इनाम के साथ विनर ट्रॉफी के अलावा सभी प्रतिभागियों के लिए प्रोत्साहन गिफ्ट होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष हेम जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments