HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने पेयजल बिलों पर उठाई आपत्ति,...

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने पेयजल बिलों पर उठाई आपत्ति, ईई से वार्ता, कहा- व्यापारी उत्पीड़न सहन नहीं होगा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह गुरूवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार से मिले। उन्होंने व्यापारियों का पिछले तीन महीनों का बिल माफ करने का अनुरोध किया। साथ ही यह भी कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार से व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन के कारण तीन माह से व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे और इस अवधि में प्रतिष्ठानों में पानी का इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में बिना पानी के इस्तेमाल के ही बिल लिया जाना अनुचित है। उन्होंने इस अवधि के पानी के बिलों को माफ करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा है कि व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारी को विभिन्न टैक्स देने पड़ते हैं और इसके बाद भी शोषण सहनीय नहीं है। चेतावनी भी दी है कि यदि किसी व्यापारी का नाजायज उत्पीड़न हुआ, तो नगर व्यापार मंडल उस व्यापारी के साथ खड़ा रहेगा, भले ही संगठन को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़े।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments