HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अब तक नहीं हुआ टावर संचालित, उपभोक्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बागेश्वर: अब तक नहीं हुआ टावर संचालित, उपभोक्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✍️ भनारघाटी में 04 माह पूर्व लग चुका बीएसएनएल टावर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भनार घाटी में लगा बीएसएनएल टावर संचालित नहीं हो सका है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शीघ्र संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बुधवार को घाटी के उपभोक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भनार, माजखेत घाटी में चार माह पूर्व टावर लगा। लेकिन अभी तक सुचारू नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्र के लोग संचार सेवा से वंचित हैं। हिमालयी गांव आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील हैं। घटनाओं का आदान-प्रदान समय पर नहीं हो पाता है। जिससे खोजबचाव आदि भी देर से शुरू होता है। वह अपने प्रियजनों से बात करने के लिए कपकोट आ रहे हैं। जिसमें उनका धन तथा समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शीघ्र टावर का संचालन कराने की मांग की। इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा, डा. कमल कोरंगा, नारायण कोरंगा, भूपाल राम आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments