HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ तोतला गिरफ्तार, ललई...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ तोतला गिरफ्तार, ललई और चिकना के साथ करता था चोरी, सामान भी बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने रात के समय तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ जिस युवक को पकड़ा था पूछताछ के बाद वह शातिर चोर निकला। उसके दो साथी इन दिनों जेल में हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके गिरोह द्वारा चुराया गया काफी सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चोर का नाम आशु उर्फ तोतला उर्फ इमरान बताया गया है। वह काबुल का बगीचा का रहने वाला है। उसने अपने साथियों के नाम
ललई उर्फ शोएब और दानिश उर्फ चिकना बताए हैं।
पुलिस के अनुसार 7-8 जून की रात्रि को उप निरीक्षक मंगल सिंह, उपनिरीक्षक धर्म सिंह, कॉस्टेबल अशोक कुमार, कॉस्टेबल एहसान अली वनभूलपुरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बरेली रोड पर शनी बाजार, इंदिरा नगर फाटक पार कर गोला बाईपास रोड में गश्त कर रहे थे कि एक व्यक्ति गौला जंगल से रोड के ऊपर को आता दिखाई दिया। जैसे ही उस व्यक्ति की नजर पुलिस की सरकारी गाड़ी पर पड़ी तो वह वापस रोड से नीचे जंगल को तेज तेज कदमों से चलने लगा। इतनी रात्रि में जंगल में आने और पुनः जंगल को जाने के कारण व्यक्ति पर शक होने पर पुलिस की टीम ने वाहन को रोड पर खड़ा कर दिया और अपनी-अपनी टाॅर्चों की रोशनी के माध्यम से व्यक्ति का पीछा करते हुए 50 मीटर आगे जंगल की ओर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम आशु उर्फ तोतला उर्फ इमरान पुत्र एजाज खान निवासी काबुल का बगीचा थाना वनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष बताया। जामा तलाशी लेने पर उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 12 बोर तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद हो गया। पूछताछ में तोतले ने बताया कि मैं बेरोजगार हूं तथा मेरे चार बच्चे हैं, मैं दिन में सोता हूं तथा रात्रि को अपने अन्य साथियों सलीम शोएब, दानिश उर्फ चिकना के साथ मिलकर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरियां करत हूं। रात्रि के समय पकड़े जाने के डर से मैं अपने साथ तमंचा ले जाता हूं तथा मेरे अन्य साथी चाकू आदि सामग्री लेकर चलते हैं। उसने बताया कि पूर्व में भी मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर बंद घरों में चोरियां की थीं। दानिश उर्फ चिकना, सलीम उर्फ शुएब ने लाॅक डाउन के दौरान बदं घरों से बाहर फंसे लोगों के घरों में चोरियां कीं। हम तीनों ने इंदिरा नगर मोहम्मदी मस्जिद के पास मोहम्मद सलीम घर के दो मंजिले से एक मांग टीका और करीब 1000 रुपये चुराए थे, उसी समय मलिक के बगीचे से अनवर भाई के बंद घर से दो मंजिलें वाले कमरे से कुंडी काटकर मांग टीका व एक एलइडी 40 इंच की चोरी की गई थी। मांग टीका व एलईडी टी0वी0 को बेचने ले जाते समय पुलिस ने दानिश चिकना और सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चोरियों के अतिरिक्त हम तीनों ने लाॅक डाउन के दौरान चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली में भी एक दुकान से रात्रि में चोरी की । इस दुकान के काउंटर से जो भी सामान व पैसे थे हमने एक थैली में डाल लिए। बाद में हमने देखा तो हमें वहां से एक मंगलसूत्र व 1000रू. और एक सोमवती नाम का आधार कार्ड भी मिला था। जिसमें से रूपये व मांग टीका इस जंगल में दानिश व सलीम ने छुपाया था। तथा जबकि दो सोने की छोटी बड़ी अंगूठी एक बच्चे की पहनने तवाजिया एक थैले में उसने यहीं जंगल में पन्नी के अंदर रखकर छुपा रखा है। उसी पन्नी के अंदर सोमवती नाम का आधार कार्ड भी है। अंगूठी और तवाजिया हम तीनों ने उत्तर उजाला में शनि बाजार गेट में हिजडों वाली गली से चुराया था। ज्वेलरी और आधार कार्ड आशु उर्फ तोतला ने यही 10 मीटर की दूरी झाड़ियों से ही निकाल कर पुलिस को दे दिया। उक्त बरामद चोरी की सामग्री को वाछित चोरी की सामग्री से मिलान किया गया तो वही पायी गयी। पुलिस ने उसके पर चोरी और आम्र्स्ब एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। उसके हवाले से 12बोर तमंचा,जिंदा कारतूस,एक सोने की अंगुठी, सोने की तवाजिया, सोने के लॉकेट लोकेट बरामद हुए।उसके दोनों साथ पहले ही जेल में बंद हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments