HomeUttarakhandAlmoraजनता पर इतना सितम ठीक नहीं, तत्काल वापस लें गैस मूल्य वृद्धि...

जनता पर इतना सितम ठीक नहीं, तत्काल वापस लें गैस मूल्य वृद्धि : कर्नाटक

ADVERTISEMENTS

✒️ कहा, पहले से पहुंच से बाहर थे गैस सिलेंडर के दाम, ऊपर से बढ़ा दिए 50 रुपये

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने घरेलू एवं व्यवसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में भारी वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही गैस सिलेंडर के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर थे।

ऐसे में होली के इस त्योहार में एकाएक घरेलू गैस सिलेंडर में पचास रुपए की मूल्य वृद्धि कर बीजेपी सरकार ने जनता का आर्थिक शोषण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तबसे महंगाई लगातार आसमान छू रही है। आम जनता के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है। गैस, दाल, चावल, आटा, तेल, पेट्रोल, डीजल, दूध, दवाइयां जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बड़ रहे हैं। जिससे आम जनता के लिए अपने परिवार का भरण पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जिन अच्छे दिनों का सपना जनता को दिखाकर सत्ता में आई थी वे केवल खालिस सपने ही साबित हुए। आज आम जनता महंगाई के बोझ के नीचे दबते जा रही है। इसके साथ ही व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से भी मध्यम वर्ग के व्यवसाईयो पर भी बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार से मांग की है कि अविलंब गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि वापस ले कर जनता को राहत दे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments