HomeUttarakhandAlmoraकोरे आश्वासनों पर आक्रोश, व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

कोरे आश्वासनों पर आक्रोश, व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस

ADVERTISEMENTS

✒️ शामिल हुए विधायक मनोज तिवारी, पूर्ण समर्थन

✒️ तहसील को मल्ला महल में स्थापित करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नगर व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज तहसील को स्थानीय मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान शासन-प्रशासन पर कोरे आश्वासन देकर छलने का आरोप भी लगाया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक मनोज तिवारी भी पहुंचे और उन्होंने व्यापार मंडल को समर्थन देने की घोषणा की।

तय कार्यक्रम के तहत आज सांयकाल तमाम व्यापार व अन्य लोग यहां नंदादेवी मंदिर के प्रांगण में जमा हुए। जहां से हाथों में मशालें लेकर तमाम व्यापारी पलटन बाजार तक गये। इस दौरान जुलूस में विधायक मनोज तिवारी भी शामिल हुए और उन्होंने मांग को जायज बताते हुए समर्थन की घोषणा की।

जुलूस से पूर्व हुई सभा में नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि झूठे आश्वाशनों से नाराज होकर व्यापार मंडल और समस्त सामाजिक संगठनों को जुलूस निकालने को विवश होना पड़ा है। तमाम लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार सिर्फ झूठे आश्वाशन देकर इस आंदोलन को समाप्त करना चाहती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता के आश्वाशन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद इस विषय पर कोई भी बात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनहित में व्यापार मंडल इस मुद्दे पर आगे भी लड़ाई जारी रखेगा।

इस दौरान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अपना खुला समर्थ दिया। उन्होंने कहा कि तहसील, रजिस्टार ऑफिस और ट्रेज़री को मल्ला महल में शिफ्ट करना चाहिए। वह इस आंदोलन में जनता के साथ हैं। इधर व्यापार मंडल ने कहा कि इसके बाद भी यदि मांग नहीं मानी गई तो बाजार बंद, चक्का जाम और नेताओं का घेराव भी किया जायेगा। आज व्यापारी, पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक ग्रामीण जनता सभी इस मुद्दे पर एकमत हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुडे कार्यालय जनता से दूर कर नगर को उजाड़ दिया गया है।

मशाल जुलूस में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यकष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरूरानी, दिनेश साह, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, त्रिलोचन जोशी, किशन लाल, दिनेश मठपाल, मोहन बिष्ट, कमलेश परिहार, राकेश साह, अमन अंसारी, वैभव पांडे, दिनेश गोयल, दबीर सिद्दकी, विनोद वैष्णव, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, पंकज वर्मा, गिरीश चंद्र, परितोष जोशी, पूरन रौतेला, गगन जोशी, दीपक साह, नितिन गुप्ता, अमन अंसारी, वकुल साह, अंकित गुप्ता, सलमान अंसारी, सुधीर साह, सतीश गुप्ता, बिलाल खान, असलम सिद्दकी, रिंकू गुफ्ता, दीपक लोहनी, मंजुल मित्तल, बलवंत राणा, नीरज बोरा, आशु गोस्वामी, दीपक नायक, मो. बिलाल, दानिश खान, सोहेल, इजाज अहमद, विकास कुमार, पवन साह, नवीन कुमार, नब्बू, सुमित साह, मोहन कनवाल, दिनेश रावत, जगत, नितिन कपूर, दिनेश मठपाल,रवि चौहान, पीयूष तिवाड़ी, हरीश सिंह, अजीम अंसारी, गिरीश धवन, हिमांशु जोशी, नीरज साह, अजय चौहान, शहजाद कश्मीरी, हिमांशु जोशी, रोहित जोशी आदि व्यापारी व नागरिक शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments