HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: टॉपर व मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, 25-25 हजार के चेक सौंपे

बागेश्वर: टॉपर व मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, 25-25 हजार के चेक सौंपे

👉 गरुड़ तहसील सभागार में सम्मान समारोह आयोजित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड सरकार की योजना अनुसार गरुड़ तहसील सभागार में समारोह आयोजित कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के गत वर्ष के टॉपर व मेधावी छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के गत वर्ष की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त व मेधावी छात्र आदित्य बड़सीला व अभय उपाध्याय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा की इंटरमीडिएट की छात्रा हर्षिता पंत को 25-25 हजार की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी बच्चों को 25 हजार की धनराशि देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री व सरकार ने अपना वायदा निभाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार मेधावी बच्चों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए काफी मदद कर रही है।

इस मौके पर उन्होेंने कहा कि इन बच्चों ने गरुड़ क्षेत्र व बागेश्वर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले बच्चों की हमेशा मदद की जाएगी, उनके लिए धन की कमी आड़े नहीं। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बच्चों से कहा कि वे निर्धारित लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इसके अलावा साइकिलिस्ट प्रदीप राणा को भी पचास हजार की धनराशि दी गई। इस दौरान भाजपा के कुमाऊ संयोजक एडवोकेट जेसी आर्या, नाजिर ललित गोस्वामी, चंद्रशेखर बड़सीला, प्रकाश उपाध्याय, गिरीश चंद्र पंत, डॉ किशन राणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments