HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण एवं बचाव के लिए डीएम विनीत...

BAGESHWER NEWS: कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण एवं बचाव के लिए डीएम विनीत कुमार ने दिए चौकस इंतजामों के निर्देश, अफसरों की बैठक ली, बाहर से आने वाले लोगों पर रखें पैनी निगाह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर मंत्रणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता से कार्य करने की जरूरत है। इससे निपटने के सभी जरूरी इंतजामात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Big Breaking Almora : कैंटर से भिड़ंत के बाद खाई में जा गिरा डंपर, चालक गम्भीर

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी कोविड-19 को निर्देश दिए कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों कपकोट, काण्डा एवं गरूड़ में भी कोविड केयर सेंटर चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थायें करने और कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद के कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटरों में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी लाॅजिस्टिक को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं की आपूर्ति यथासमय कर ली जाए, ताकि पीपीई किट, माॅस्क, सेनेटाईजर आदि की उपलब्धता मांग के अनुरूप बनी रहे।

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, पहली बार 24 घंटे में तीन हजार से अधिक केस, 27 की मौत

उन्होंने नोडल अधिकाारी बीआरटी एवं सीआरटी को भी निर्देश दिये कि जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तथा नजदीकी केाविड केयर सेंटर में देने के निर्देश दिए।

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कोहराम, आज 89 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, हड़कंप

इसके अलावा स्टेजिंग एरिया में आने वाले व्यक्तियों का पूर्ण डाटा तैयार करने, किसी भी व्यक्ति में लक्षण मिलने पर उसे तत्काल होम आइसोलेशन में भेजने, सरकार के दिशा—निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने, सर्तकता एवं सावधानी से कार्य करने, अन्य राज्यों या अन्य जनपदों से आने वाले व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखने, नियम तोड़ने के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Big Breaking : राहुल गांधी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव, केजरीवाल भी हुए आइसोलेट

बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीडी जोशी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एनएस टोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. कमल पंत, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, निर्मल बसेडा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

BAGESHWER: तिपोला गांव निकाल रहा विकास के दावों की हवा, सिर में बोझ लेकर ग्रामीण पैदल नापते हैं मीलों दूरी

Big Breaking राहुल गांधी की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

DHAULADEVI NEWS: धुर्का देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी के कौतिक पर कोरोना बना ग्रहण, इस बार भी नहीं लग सका मेला

दोस्त के साथ मिलकर साली से किया दुष्कर्म, अश्लील क्लिपिंग बनाई, मुकदमा दर्ज, आरोपियों में एक भाजपा नेता दूसरा बीडीसी सदस्य

अब उत्तर प्रदेश में हर शनिवार व रविवार संपूर्ण लाॅकडाउन, किसी को बाहर निकलने की इजाजत नही

कोरोना प्रकोप: 24 घंटों मेंं देश में ढाई लाख से अधिक नये केस, 1761 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, देशा में 20,31,957 एक्टिव केस

लाॅकडाउन के बाद दिल्ली से लौट रहे प्रवासियों की बस ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दर्जनों घायल

Almora News Update : 300 मी. गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, बिटिया की तय हुई थी शादी, मौत का बुलावा आ गया….

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments