HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : आज 36 की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, नृसिंहबाड़ी, पुलिस...

Almora Breaking : आज 36 की रिपोर्ट आई कोरोना पाॅजिटिव, नृसिंहबाड़ी, पुलिस लाइन, एनटीडी, कर्नाटकखोला आदि मोहल्लों में मिले संक्रमित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना संक्रमण का दौर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। आज यहां 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। जिनमें 11 नगर क्षेत्र से हैं। जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को ब्लॉक ताड़ीखेत से 12, चैखुटिया 08, ताकुला 02, द्वाराहाट 02, धौलादेवी 01 के अलावा 11 अल्मोड़ा लोकल से कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। जिनमे कर्नाटकखोला, एनटीडी, तलाड़, हवालबाग, झिझाड़, नरसिंहबाड़ी, पुलिस लाइन आदि स्थानों से कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल संतोष की बात यह है कि बेस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमितों में से सभी की हालत सामान्य है और किसी को हल्द्वानी रेफर करने की आवश्यकता नही पड़ी है। आपको बता दें कि आज की तारीख तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा यहां 3121 पहुंच चुका है तथा वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 247 है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments