HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : ​त्रिवेंद्र की विकास योजनाओं को पंख लगाएंगे तीरथ- शुक्ला

किच्छा न्यूज : ​त्रिवेंद्र की विकास योजनाओं को पंख लगाएंगे तीरथ- शुक्ला

ADVERTISEMENTS

किच्छा। गढ़वाल सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया।
विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 4 सालों में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

तीरथ सिंह रावत द्वारा अपने अनुभव से प्रदेश में विकास को अनवरत जारी रखते हुए प्रदेश को आगे ले जाएंगे। ऊर्जावान नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को पूरे प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा आगामी मिशन 2022 के चुनाव में 60 सीटें लाकर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रथम पालिका चेयरमैन हरीश पंत ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 की तैयारी में लग जाने के लिए उत्साहवर्धन किया।

मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, सभासद सचिन सक्सेना, शोभित शर्मा, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, शरण संधू, सतीश गुप्ता, धर्मराज जयसवाल, महेंद्र पाल, मनमोहन सक्सेना, राकेश गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, टीकम सिंह कोरंगा, शेखर कोरंगा, संजय यादव, लक्ष्मण करकी, संदीप कार्की, हरि ओम, उदय वसनीय, ओम तनेजा, अभिमन्नू चौबे, शशिकांत मिश्रा, डीएन यादव, अमर खान, शेर सिंह, सचिन शर्मा, ज्योति जड़िया, आरती दुबे, मधु गुप्ता, रीता पांडे, कांति सक्सेना, जैसलमेरी देवी, सौरव प्रताप सिंह, सुशील यादव, मयंक तिवारी, अमित मदान, परमजीत सिंह, रोहित कालरा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments