HomeUttarakhandAlmoraराम लला प्राण—प्रतिष्ठा : अल्मोड़ा के तीन राम भक्त साइकिल से अयोध्या...

राम लला प्राण—प्रतिष्ठा : अल्मोड़ा के तीन राम भक्त साइकिल से अयोध्या रवाना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम : 22 जनवरी को होने जा रहे राम लला प्राण—प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने अल्मोड़ा के तीन रामभक्त युवक साइकिल से अयोध्या रवाना हो गए हैं। आज चौघानपाटा में हुए कार्यक्रम में इन रामभक्तों ने जयकारों के साथ रवाना किया गया।

साइकिल से अयोध्या रवाना, भव्य स्वागत

आज बुधवार को अल्मोड़ा के तीन युवा साइकिलिस्ट मोहन सिंह भंडारी, राहुल साह व मनोज सिंह राणा साइकिल द्वारा 22 जनवरी को होने जा रहे राम लला प्राण—प्रतिष्ठा में कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से अयोध्या रवाना हो गये हैं। अयोध्या प्रस्थान से पूर्व चौघानपाटा में इन रामभक्तों भव्य स्वागत किया गया।

राम भक्तों के साइकिल से अयोध्या प्रस्तान के दौरान नगर वासियों में बहुत उत्साह देखने को मिला। चौघानपाटा में माल्यार्पण, मिष्ठान वितरण एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। तीनों साइकिलिस्ट युवाओं में गजब का उत्साह रहा।

सनातन धर्म का प्रचार—प्रसार मुख्य उद्देश्य

युवाओं का कहना था कि उनका प्रथम उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना है। साथ ही इस साइकिल यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का भी एक संदेश उनके द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस बात से प्रसन्न हैं कि अल्मोड़ा नगर का प्रतिनिधित्व भी साइकिल द्वारा अयोध्या में श्री राम के चरणों में पहुंचनने पर होगा।

 

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, व्यापार मंडल संगठन महामंत्री मनीष जोशी, किशन लाल, राजू तिवारी, विनीत बिष्ट, परितोष जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अजय वर्मा, सूरज वाणी, भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, अशोक गोस्वामी, दिनेश मठपाल, चन्द्रा जोशी, आशीष कुमार, आनंद कनवाल, संजय वर्मा टैनी, भारत साह, पंकज बिष्ट, प्रतेश पाण्डेय, आनंद भोज, सोनी गोस्वामी, अतुल पाण्डेय, अभिषेक जोशी, राहुल गोस्वामी, हंसा दत्त तिवारी, गौरव कुमार, मोहित बिष्ट, सचिन राणा, गणेश बगड़वाल, रोहित भोज आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments