HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: तीन पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक ससम्मान विदाई दी

अल्मोड़ा: तीन पुलिस कार्मिक सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक ससम्मान विदाई दी

ADVERTISEMENTS

✍🏻 सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना, स्मृति चिह्न किए भेंट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस विभाग में कार्यरत दो अपर उप निरीक्षक एवं एक हेड कांस्टेबल आज सेवानिवृत्त हो गए। जिन्हें आज समारोहपूर्वक ससम्मान विदाई दी गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस परिवार के अन्य लोगों ने उनके सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

आज पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी देवेन्द्र पींचा की मौजूदगी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हुए अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह व देवी दत्त तथा हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह नेगी को भावभीनी विदाई दी। अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह 41 वर्ष, 04 माह, 10 दिन की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने पुलिस विभाग में जनपद देहरादून, ऊधमसिंहनगर, टिहरी गढ़वाल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर सेवाएं प्रदान कीं। वहीं अपर उप निरीक्षक देवी दत्त ने पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 37 वर्ष, 07 माह, 11 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी जबकि हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह नेगी ने जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 11 माह, 10 दिवस की सेवा प्रदान की।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने सेवानिवृत्त हो रहे तीनों कर्मचारियों द्वारा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी कार्य करने की सराहना की और उनके सपरिवार सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, अपने उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आदेशों का पालन करने के लिए पुलिस परिवार के लोगों को प्रेरित किया। पूरे स्टाफ ने तीनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर परिवार के साथ सुखद व स्वस्थ्य रहने तथा दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह का संचालन प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम ने किया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, उप निरीक्षक (एम) पुष्पा भट्ट, उप निरीक्षक (एम) हीरा सिंह, अपर उप निरीक्षक दान सिंह मेहता, अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी, अपर उप निरीक्षक नवीन पाठक सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments