HomeUttarakhandAlmoraउल्लेखनीयः स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस के तीन कार्मिक होंगे सम्मानित

उल्लेखनीयः स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस के तीन कार्मिक होंगे सम्मानित

ADVERTISEMENTS

उत्कृष्ट सेवा के लिए किया जाएगा सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

इस दफा स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2022 को कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों व सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान चिह्नों से नवाजा जा रहा है। जिनमें तीन पुलिस कार्मिक अल्मोड़ा जनपद पुलिस से हैं। इनमें शामिल हैंः- उप निरीक्षक बिशन लाल, एचसीपी राजेंद्र सिंह व आरक्षी खुशाल राम। उप निरीक्षक बिशन लाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में एसआई बिशन लाल एनटीडी पुलिस चैकी प्रभारी हैं।

आरक्षी खुशाल राम।

अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात आरक्षी खुशाल राम को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किए जाएंगे। आरक्षी खुशाल राम वर्ष 2009 में पिथौरागढ़ में आरक्षी पद पर भर्ती हुए और इन्होंने जनपद देहरादून व अल्मोड़ा में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।

एचसीपी राजेंद्र सिंह बिष्ट।

वहीं अल्मोड़ा पुलिस वाचक कार्यालय में हेड पेशी राजेंद्र सिंह बिष्ट को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जा रहा है। श्री बिष्ट वर्ष 1982 में जनपद देहरादून में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए और इन्होंने देहरादून, टिहरी गढ़वाल व ऊधमसिंहनगर जिलों में सेवायंे दी हैं। वर्ष 2014 से वर्तमान तक वह अल्मोड़ा में नियुक्त हैं। इन्हें पूर्व में वर्ष 2002 में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments