HomeCrimeपकड़े गए पुलिस से बदतमीजी करने वाले युवक, तीन लग्जरी गाड़ियां सीज

पकड़े गए पुलिस से बदतमीजी करने वाले युवक, तीन लग्जरी गाड़ियां सीज

ADVERTISEMENTS

महंगा साबित हुआ हूटर बजाना, माफी मांगते नजर आए

सीएनई रिपोर्टर। हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने और तेज रफ्तार से स्टंटबाजी करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से तीन लग्जरी गाड़ियां — स्कॉर्पियो (UP32PY9611), थार (UP32PU5011) और एक अन्य वाहन (UP32NX0777) को MV Act के तहत सीज कर थाने में खड़ा किया गया है। साथ ही युवकों से जुर्माना वसूल कर माफीनामा भी लिया गया है।

दरअसल, पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मंगोली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और हूटर लगाकर तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान दो वाहन मौके पर ही रोक लिए गए, जबकि एक थार सवार तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए बैलपड़ाव क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर उसे भी पकड़ लिया।

पुलिस से बदतमीजी पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, रोकने पर युवक गाड़ियों से उतरकर पुलिस से बदतमीजी करने लगे और मौके से भागने का प्रयास किया। बाद में तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए संबंधित युवकों से जुर्माना वसूल कर माफ़ीनामा लिया गया।

📢 पुलिस का सख्त संदेश

  • पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
  • कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
  • तेज गति, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बदतमीजी करना गंभीर अपराध है।
  • आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments