HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कौसानी के तीन बच्चों ने जीता मेडल

Bageshwar: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कौसानी के तीन बच्चों ने जीता मेडल

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी (बागेश्वर)
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसमें शामिल विद्यालय के तीन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन के जरिये मेडल जीता।

क्रीड़ा शिक्षक डॉ. पवन गुसांई ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के सौरभ अल्मिया, गरिमा बजेली और करिश्मा जीना ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रवीन सिंह बिष्ट ने कहा कि बच्चों के निरंतर प्रयास और मेहनत से यह फल मिला है। डॉ. गुसांई देहरादून संभाग के बच्चों को केवि रायवाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां टीम अंडर 17 आयु वर्ग में सुब्रतो कप के लिए भाग लेंगे। यहां पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments