HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : भ्रामक सूचना देने पर नप गए तीन BDO, कारण...

बिग ब्रेकिंग : भ्रामक सूचना देने पर नप गए तीन BDO, कारण बताओ नोटिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अस्पष्ट सूचना देने पर जिले के तीनों खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर साक्ष्य के साथ जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई संस्तुति की जाएगी।

विदित हो कि जनपद में शुक्रवार को दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इस बैठक से पूर्व ब्लॉक स्तर पर जन प्रतिनिधियों के साथ जल जीवन मिशन को लेकर बैठक होनी थी। उस बैठक में योजना में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर चर्चा भी होनी थी। साथ में सुझाव भी लेने थे। इन्हीं सुझाव को दिशा की बैठक में सांझा भी किया जाना था।

दिशा की बैठक में तीनों खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है, उसमें जो भी निर्णय लिए हैं उसे भी बताया, लेकिन इस दौरान दिशा की बैठक में बैठे जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि जिले में इस तरह की कोई बैठक नहीं हुई है। खंड विकास अधिकारी गलत सूचना दे रहे हैं। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा का नाराजगी जताते हुए तीनों खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश सीडीओ को दिए।

मंत्री के निर्देश के बाद सीडीओ आरसी तिवारी ने आज जिल के तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ में पूर्व में जन प्रतिनिधियों के साथ किए गए बैठक के साक्ष्य भी मांगे हैं। साक्ष्य के साथ सप्ष्टीकरण नहीं दिए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments