HomeUttarakhandAlmoraThomas Cup Bangkok : भारत की धमाकेदार शुरूआत ! लक्ष्य ने रखी...

Thomas Cup Bangkok : भारत की धमाकेदार शुरूआत ! लक्ष्य ने रखी शानदार नींव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

थोमस (Thomas Cup) बैंकॉक, थायलेंड जारी Thomas cup में भारत पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को जर्मनी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर थॉमस कप में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने दुनिया के 64 वें नंबर के खिलाड़ी मैक्स वीजकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत के साथ भारतीयों के लिए शानदार नींव रखी।

यह भी पढ़िये — Click It Now – 👉 अल्मोड़ा : मनकोटी के पुन: अध्यक्ष बनने पर गदगद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सम्मान समारोह

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य के अलावा श्रीकांत व प्रनॉय ने एकल में व सात्विक व चिराग ने युगल में अपने मैच जीते। बताते चलें कि टूर्नामेंट में अपने पहले पदक की तलाश में जुटी भारतीय पुरुष टीम के लिए यह शानदार शुरुआत रही। भारत अभी तक कभी थॉमस कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है। पिछले साल भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक व समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार समेत सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए आगामी मैच हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी ​पढ़िये —Click It Now ➡️ दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर, पढ़िये आई.ए.एस. इंटरव्यू में पूछे गये कुछ रोचक सवाल !

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments