HomeAccidentब्रेकिंग : घुप्प अंधेरे में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा...

ब्रेकिंग : घुप्प अंधेरे में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा यह युवक, देर रात किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल। रूसी बाईपास से आगे बेलुवाखान के पास एक युवक पांव फिसलने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस ने युवक का रेस्क्यू कर उसे सकुशल निकाल लिया, जिससे युवक की जान बच गई।

युवक का सकुशल रेस्क्यू करते पुलिस के जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात रूसी बाईपास से अगले मोड़ पर बेलुवाखान के निकट एक युवक अचानक पांव फिसल जाने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस बीच सूचना मिलने पर तुरंत ही थानाध्यक्ष रोहताश कुमार सागर मय पुलिस फोर्स व राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर अंधेरा अधिक होने के कारण काफी दिक्कतें पेश आईं। इसके बावजूद बचाव दल ने अपने प्रयास नहीं छोड़े।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम द्वारा युवक का रैस्क्यू कर उसे सकुशल गहरी खाई से निकाल लिया। इधर थानाध्यक्ष रोहताश कुमार सागर ने रेस्क्यू किया गया युवक दीप चंद्र जोशी पुत्र दिनेश चंद्र जोशी निवासी मेलबिला कंपाउंड, नैनीताल है। युवक के अनुसार वह अपने घर को लौट रहा था, अंधेरा अधिक होने के कारण उसका पांव फिसल गया और वह सीधे 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस टीम ने तत्काल आकर उसे सकुशल खाई से निकाल लिया, नहीं तो हालात बहुत खराब हो जाते। युवक व उसके परिजनों ने रेस्क्यू करने वाली तल्लीताल थाना पुलिस का आभार जताया है। पुलिस टीम में कानि. अनुप सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments