HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : इस साल बहुत रोचक होगी धौलछीना की रामलीला, तालीम जोरों...

अल्मोड़ा : इस साल बहुत रोचक होगी धौलछीना की रामलीला, तालीम जोरों पर

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

✒️ अभिनय की बारीकियां सीख रहे कलाकार

✒️ महिला पात्रों को भी करेंगी अभिनय, नई परंपरा की शुरुआत

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

✒️ बीच-बीच में जोड़े जा रहे कुमाऊनी प्रसंग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विगत दो वर्षों से कोरोना की भेंट चढ़ी रामलीला मंचन को इस वर्ष भव्य बनाने के लिए धौलछीना में तालीम इन दिनों जोरों पर चल रही है। नए व पुराने कलाकारों को जोश खरोश के साथ तालीम दी जा रही है। सभी कलाकार पूरे उत्साह के साथ तालीम में प्रतिभाग कर रहे हैं।

रामलीला को भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। नये व पुराने पात्रों को तबला मास्टर बच्ची सिराड़ी व हारमोनियम मास्टर किशन सिराडी गायन के गुर सिखा रहे हैं तथा डायरेक्टर उमेद मनराल कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखा रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि इस वर्ष लोगों का रुझान रामलीला के प्रति काफी बड़ा है। महिला पात्रों को अभिनय का मौका देकर एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है।

व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत ने कहा कि इस वर्ष रामलीला में बीच-बीच में कुमाऊनी प्रसंगों को जोड़कर और रोचकता एवं भव्यता के साथ मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी। यहां गोपाल सिंह मेहरा, प्रकाश वर्मा, जमन सिंह मेहरा, कुंदन सिंह मेहरा, नारायण सिंह, अनिल जोशी, राकेश मेहरा, ओमप्रकाश, ललित मोहन लोहानी, नंदन सिंह कार्की, उमेद मनराल, गोपाल मेहरा, चंद्र शेखर पांडे, हरिवंश बिष्ट, नत्थीराम नौटियाल, संजीव शुक्ला आदि लोग तालीम में विशेष सहयोग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments