HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: इस वर्ष भगीरथ पाण्डेय व लीला खोलिया हुए सम्मानित

अल्मोड़ा: इस वर्ष भगीरथ पाण्डेय व लीला खोलिया हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का वार्षिक सम्मान समारोह
✍️ पेंशनरों ने मुख्यमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांगपत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा का वार्षिक सम्मान समारोह आज नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में इस वर्ष वरिष्ठ पेंशनर भगीरथ पाण्डेय एवं लीला खोलिया को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का आगाज की मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं वरिष्ठ नागरिक प्रताप सिंह सत्याल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। समारोह में वरिष्ठ पेंशनर भगीरथ पाण्डेय एवं लीला खोलिया को सम्मान पत्र एवं शाल ओढ़ाकर अतिथियों ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री को संबोधित एक 6 सूत्रीय मांगपत्र चंद्रमणि भट्ट द्वारा मुख्य अतिथि को सौंपा। जिसमें पेंशनर्स से राशिकरण कटौती की अवधि 10 वर्ष 8 माह करने, स्वास्थ्य चिकित्सा देयकों के भुगतान के लिए शीघ्र बजट आवंटित करने, पेंशनर्स की मूल पेंशन में 65 वर्ष में 5 प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 15 प्रतिशत की वृद्धि करने, गोल्डन कार्ड से वंचित पेंशनरों को केन्द्र के समान एक हजार रुपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता देने, अल्मोड़ा में पेंशनर्स के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेम चन्द्र जोशी तथा संचालन चन्द्रमणि भट्ट ने किया। समारोह में डा. गोकुल सिंह रावत, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, पर्वतीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मनोज जोशी, धीरेन्द्र कुमार पाठक, आनंद सिंह बगड्वाल, डा. अरुण पंत, डा. जेसी दुर्गापाल, विपिन चन्द्र जोशी, कृपाल सिंह नयाल, गिरीश मल्होत्रा, महेन्द्र कुमार वर्मा, मथुरा दत मिश्रा, एमसी काण्डपाल, पीसी तिवारी, पुष्पा कैड़ा आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर शंकर दत्त भट्ट, रघुवीर सिंह बनौला, रमा भट्ट, रमेश चन्द्र जोशी, बहादुर सिंह गैड़ा, आशा कर्नाटक, आशा पंत, रमा जोशी, प्रदीप कुमार निगम, पूरन लाल साह, मुकुल चन्द्र पंत, नरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह एठानी, गिरीश चन्द्र जोशी, मदन सिंह मेर, आनन्द बल्लभ लोहनी, जीसी जोशी, गजेन्द्र सिंह नेगी, प्रेम चन्द्र जोशी, बाला दत्त काण्डपाल, किशोर चन्द्र जोशी, चन्द्रशेखर सिंह बनकोटी, ईश्वर चन्द्र जोशी, देवेन्द्र अग्निहोत्री, किशन सिंह रावत, केपी जोशी, सुन्दर लाल चौधरी, डा. डीडी तिवारी, अमिता नेगी, भगवती गुसाई, मोहन सिंह नयाल, एमएम जोशी, रेखा चौहान, सुनैना मेहरा, एनएस बिष्ट आदि कई पेंशनर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments