HomeMovieअयोध्या न्यूज : इस बार फिल्मी ​सितारे करेंगे रामलीला, सोशल मीडिया पर...

अयोध्या न्यूज : इस बार फिल्मी ​सितारे करेंगे रामलीला, सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अयोध्या। रामलीला मंचन के लिए तीन सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंच गई है। टीम ने यहां सर्वे करना शुरू कर दिया है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार राम की नगरी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों का मिला लगेगा। इस बार फिल्मी हस्तियां अयोध्या में रामलीला का मंचन करेंगी। यह रामलीला 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेगी। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मंदिर में होगी रामलीला की शूटिंग।

रामलीला में असरानी होंगे नारद मुनि की भूमिका में तो भरत का अभिनय करेंगे गोरखपुर सांसद रवि किशन। मनोज तिवारी निभाएंगे अंगद की भूमिका। रजा मुराद, शाहबाज खान जैसे कलाकार भी रामलीला का मंचन करेंगे। सीता की भूमिका करेंगी कविता जोशी तो राम के अभिनय में नजर आएंगे सोनू नागर। यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट। रामलीला का मंचन देखने के लिए दर्शकों को नहीं मिलेगी अनुमति।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments