HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, बड़ा खुलासा : उत्तराखंड के इस जवान को उसी के...

बिग ब्रेकिंग, बड़ा खुलासा : उत्तराखंड के इस जवान को उसी के साथी ने मारी थी गोली, आपसी विवाद के बाद कर दी हत्या

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पिथौरागढ़ के सेना के जवान संजय चंद की शहादत की ख़बर में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस जवान की उसके ही साथी ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जवान संजय चंद दो कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था। बताया जा रहा है कि देर रात संजय चंद और उनके साथी की किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जवान ने अपने साथी पर ही गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों जवान असम के तिनसुकिया जिले में तैनात थे। घटना के बाद संजय चंद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments