HomeUttarakhandDehradunजरा संभल के : पिथौरागढ़ में यह मार्ग बंद हैं, चार धाम...

जरा संभल के : पिथौरागढ़ में यह मार्ग बंद हैं, चार धाम यात्रा मार्ग पर भी बोल्डरों ने रोका रास्ता

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। आज सुबह छह बजे उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से ली गई सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में हल्की वर्षा हो रही है शेष जनपदों में बादल लगे हैं। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी के समीप मलवा आने कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है। ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबर कोट के समीप मलवा आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगढ़ के समीप मलवा आने के कारण अवरुद्ध है।शेष चारधाम यात्रा मार्ग यातायात हेतु खुला हैं।

टिहरी द्वारा बताया गया कि मुनी की रेती तपोवन से देवप्रयाग की ओर टीमलू पानी में मलबा व पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पिथौरागढ़ द्वारा बताया गया तवाघाट मार्ग लखनपुर के बाद बंद है, तवाघाट से सोबला मार्ग बंद है तथा तवाघाट से घटिया बगड़ मार्ग बंद है। पिथौरागढ़- गूंजी कुट्टी मार्ग अवरुद्ध है और बूंदी मालपा के बीच मार्ग अवरुद्ध है। डीसीआर देहरादून द्वारा बताया गया कि थाना कालसी ने बताया कि कोठी से 6-7 किलोमीटर आगे पातवा में मलबा आने से कुछ वाहन व यात्री फंसे थे जिनको अब निकाल दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments