HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 17 से 24 अक्टूबर तक बंद रहेगा यह मार्ग, वाहन...

अल्मोड़ा : 17 से 24 अक्टूबर तक बंद रहेगा यह मार्ग, वाहन चालक प्रवेश न करें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा रानीधारा में क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिस हेतु कल 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक उक्त मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद रहेगा।

अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि रानीधारा में पूरन सिंह रावत पुत्र स्व. गोपाल सिह रावत के आवासीय भवन के सामने सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा यहां लगातार जल भराव की स्थिति देखी जा रही है। जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह मार्ग सम्भावित दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

उन्होंने बताया कि पालिका ने फैसला लिया है कि उक्त क्षतिगस्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। अतएव निर्माण कार्य के दौरान रानीधारा नौला व विवेकानंद स्कूल के समीप यह मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अपील करी है कि निर्माण अवधि के दौरान को भी वाहन चालक उक्त मार्ग में प्रवेश न करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments